See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-27 23:19:59

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान दौताई नहर पुल के पास से अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

हापुड़ (पुष्पेन्द्र कुमार)। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजंय सिंह के निर्देशन में जनपद हापुड़ में अपराधों पर अंकुश लगाने और वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। चेकिंग के दौरान दौताई नहर पुल के पास से अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें और एक कटी हुई मोटरसाइकिल का चेसिस बरामद किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी जाटव मोहल्ला थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर (वर्तमान पता: जयभीम नगर, थाना भावनपुर, जनपद मेरठ) और जैद पुत्र एजाज निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद, बुनकर नगर, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ के रूप में हुई है।

प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये अभियुक्त एनसीआर क्षेत्र सहित विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाना इनका मुख्य उद्देश्य था। अभियुक्तों के खिलाफ हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत हैं। अन्य जनपदों और राज्यों से उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

बरामद वाहनों में मोटरसाइकिल नंबर UP 13 BW 6287, UP 37 K 5526, UP 15 DB 1142, UP 21 CE 1365, UP 23 AD 4638 और एक कटी हुई मोटरसाइकिल का चेसिस (नंबर UP 12 BL 7195, चेसिस नंबर MBLHAW121MHJ,C2209) शामिल हैं। इसके अलावा सीट कवर और टायर भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।