See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 22:35:15

टीवी सीरियल के प्रसिद्ध लेखक मनोज संतोषी का निधन, गंगा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

टीवी सीरियल के प्रसिद्ध लेखक मनोज संतोषी का निधन, गंगा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

रामघाट/बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। प्रसिद्ध टीवी सीरियल लेखक मनोज संतोषी (49 वर्ष) का बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार सुबह रामघाट गंगा नगरी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें मुंबई से कई टीवी कलाकारों के शामिल होने की संभावना है।


मनोज संतोषी का हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को जन्मस्थान रामघाट लाया गया है। अंतिम संस्कार में टीवी कलाकार डेविड चाचा (अनूप उपाध्याय), तिवारी जी (आशुतोष गौड़) सहित कई धारावाहिक कलाकार शामिल होंगे।


मनोज संतोषी ने 1993 में रामघाट छोड़कर मुंबई में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने श्रीमान श्रीमती, यश बॉस, मौहल्ला मोहब्बत वाला, यह चांद कोई दीवाना है, भाभी जी घर पर हैं, जीजा जी छत पर हैं, हप्पू की उल्टन पलटन, मैं आई कमिंग मैडम सहित सैकड़ों नाटक और टीवी सीरियल लिखे थे।


वे हर साल रामघाट में माता रानी का जागरण आयोजित करते थे और स्थानीय लोगों से घनिष्ठ संबंध रखते थे। उनके निधन पर भतीजे रामकेश करोतिया, भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव, जयपाल सिंह गौतम सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


पत्रकार जेपी गौतम ने भी उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि मनोज संतोषी हमेशा लेखनी की प्रशंसा करते थे और हर साल जागरण में मिलकर प्रसन्न होते थे।


टीवी जगत के इस मशहूर लेखक के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई है।