See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 22:18:30

हाउस टैक्स, जलकर और संपत्ति कर बंद नहीं हुआ तो 27 मार्च को होगा प्रदर्शन: चेतन शर्मा

हाउस टैक्स, जलकर और संपत्ति कर बंद नहीं हुआ तो 27 मार्च को होगा प्रदर्शन: चेतन शर्मा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार)। नगर पालिका परिषद और चेयरमैन द्वारा लगाए गए हाउस टैक्स, जलकर टैक्स और संपत्ति टैक्स के विरोध में नगरवासियों द्वारा सवा मैरिज होम में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।


बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 26 मार्च 2025 तक ये टैक्स बंद नहीं किए गए, तो 27 मार्च को नगर पालिका परिषद शिकारपुर का घेराव और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि यदि इस दौरान नगर पालिका को कोई नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी, न कि जनता और यूनियन की।


इस मौके पर चेतन शर्मा (जिला प्रभारी, बुलंदशहर), तहसील अध्यक्ष शिकारपुर, कल्लन सैफी (नगर अध्यक्ष, शिकारपुर), योगेश कुमार शर्मा (तहसील संगठन मंत्री), प्रेमपाल सिंह (वरिष्ठ संगठन मंत्री), शोएब गाजी (तहसील उपाध्यक्ष) समेत अन्य लोग मौजूद रहे।