See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 22:17:08

भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ का गठन, शक्ति प्रताप सिंह बने जिला अध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ का गठन, शक्ति प्रताप सिंह बने जिला अध्यक्ष

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सैय्यद मजहर)। भारतीय किसान यूनियन के शिक्षक-किसान गोष्ठी का आयोजन मुख्य अतिथि चौधरी गौरव टिकैत (युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष) की अध्यक्षता में विराट फार्म हाउस, बुलंदशहर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।


गोष्ठी में जनपद बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ) की जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें शक्ति प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष और शुभम कुमार को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों में रवि शंकर रावत (जिला संरक्षक), वंदना सक्सेना (जिला कोषाध्यक्ष), चिंतन चौधरी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), बृजेश कुमार, डॉ. प्रवीण यादव, सुरेंद्र पाल (जिला उपाध्यक्ष), चैतन्य सिंह भगवन (जिला मीडिया प्रभारी), नीरज तोमर व हरेंद्रपाल (संगठन मंत्री), रेशम पाल (कार्यकारी अध्यक्ष) और सीमा बधोतिया (महिला उपाध्यक्ष) शामिल हैं।


इस अवसर पर सभी ब्लॉकों से किसान साथियों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। अन्य जनपदों से आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।