See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 22:16:07

देवनागरी महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

देवनागरी महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। देवनागरी महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह रहे।


प्रतियोगिता में लंबी कूद, गोला फेंक, 100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर दौड़ जैसी विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। बालिका वर्ग में विशाखा को बेस्ट एथलीट और बालक वर्ग में रोबिन को बेस्ट एथलीट चुना गया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।


इस आयोजन का सफल संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया, जिसमें संयोजक डॉ. अवधेश कुमार सिंह और क्रीड़ा सचिव नवीन तोमर की अहम भूमिका रही। मुख्य अतिथियों में विधायक लक्ष्मी राज सिंह, समाजसेवी वीरेंद्र कुमार लौर, प्रो. अरविंद कुमार (प्राचार्य, आई.पी. कॉलेज), प्रो. योगेश कुमार त्यागी (प्राचार्य, देवनागरी महाविद्यालय) और सुनील कुमार गोयल (प्रबंधक, डी.एन. इंटर कॉलेज) शामिल रहे।


इस अवसर पर पीयूष त्रिपाठी, पुष्पेंद्र कुमार मिश्र, भवनीत सिंह बत्रा, संदीप कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, अतुल तोमर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।