See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 22:08:50

प्रदेश सरकार की विकास पुस्तिका का विमोचन एवं प्रेस वार्ता आज

प्रदेश सरकार की विकास पुस्तिका का विमोचन एवं प्रेस वार्ता आज

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कल, 25 मार्च 2025 को बुलंदशहर के नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. अरुण कुमार प्रेस वार्ता करेंगे, जिसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और भविष्य की नीतियों पर चर्चा होगी।