See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 22:08:13

आपदा प्रबंधन के तहत राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी, करोड़ों की सहायता वितरित

आपदा प्रबंधन के तहत राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी, करोड़ों की सहायता वितरित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ नीति के तहत जनपद बुलंदशहर में आपदा प्रबंधन के कार्यों को गति दी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा 11 आपदाओं को अधिसूचित किया गया है, जिससे पीड़ितों को शीघ्र राहत मिल सके।


End to End Computerization of Beneficiary Management System के तहत राहत वितरण प्रक्रिया को पेपरलेस बनाया गया है। इस वर्ष जनपद में विभिन्न आपदाओं के कारण 48 जनहानियों में कुल ₹1.92 करोड़, पशुहानि के लिए ₹1.70 लाख, मकान क्षति हेतु ₹42.24 लाख तथा कृषि निवेश अनुदान के तहत कुल ₹33.91 लाख की सहायता राशि वितरित की गई।


मौसम चेतावनी तंत्र को बेहतर बनाने के लिए सभी तहसीलों में AWS (ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन) एवं प्रत्येक ब्लॉक में तीन ARG (ऑटोमेटिक रेन गेज) स्थापित किए गए हैं। आपदा जागरूकता के लिए डिजिटल साइन बोर्ड लगाए गए हैं। शीतकालीन अवधि में 7526 कंबल जरूरतमंदों को वितरित किए गए। आपदा से बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।