See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 22:05:46

बुलंदशहर में 26 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन

बुलंदशहर में 26 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल "सेवा, सुरक्षा और सुशासन" के तहत जनपद में 26 मार्च 2025 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडर्न कॉन्वेंट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 11:30 बजे रविन्द्र नाट्यशाला (जिला प्रदर्शनी स्थल) पर आयोजित होगा।


इस मेले में 12 से 15 निजी कंपनियां भाग लेंगी, जो हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, नर्सिंग और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लगभग 450 पदों पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को rojgaarsangam.up.gov.in और ncs.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।