See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 22:04:05

बुलंदशहर में बिना हेलमेट और अनियमित दस्तावेजों वाले वाहनों पर कार्रवाई, 3.14 लाख का जुर्माना

बुलंदशहर में बिना हेलमेट और अनियमित दस्तावेजों वाले वाहनों पर कार्रवाई, 3.14 लाख का जुर्माना

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में बिना हेलमेट, अनियमित दस्तावेजों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। 24 मार्च 2025 को परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 11 संचालित वाहनों और 2 अवैध रूप से संचालित स्कूल बसों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।


इस दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 14 वाहन जब्त किए गए और 3,14,450 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनमें फहासू, रोडवेज बस स्टैंड बुलंदशहर, अरनिया और थाना चोला क्षेत्र से जब्त वाहन शामिल हैं।


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि 19 अन्य वाहन चालकों को हेलमेट न पहनने और नियमों का उल्लंघन करने पर चेतावनी दी गई। भविष्य में भी इस तरह की सख्ती जारी रहेगी।