See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 21:07:07

जिला कारागार बुलंदशहर में बंदियों के लिए चिकित्सीय शिविर का आयोजन

जिला कारागार बुलंदशहर में बंदियों के लिए चिकित्सीय शिविर का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों के दांतों एवं नेत्र रोग के उपचार हेतु चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया। आईटीएस डेंटल कॉलेज ग्रेटर नोएडा के चिकित्सकों एवं जिला चिकित्सालय बुलंदशहर से आए नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने इस शिविर में हिस्सा लिया।


डॉ. अमित कुमार की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय डेंटल टीम ने 86 पुरुष और 5 महिला बंदियों समेत कुल 91 बंदियों के दांतों की जांच कर आवश्यक उपचार व दवाइयां प्रदान कीं। वहीं, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमपाल सिंह ने 5 महिला और 10 पुरुष बंदियों की आंखों की जांच की। शिविर के सफल आयोजन से बंदियों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकीं।