See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 20:56:35

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जनपद न्यायाधीश मंजीत सिंह श्योराण, जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति और एसएसपी श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला और पुरुष बंदियों के लिए जेल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


महिला बैरक का निरीक्षण कर बंदियों से सुविधाओं की जानकारी ली गई, साथ ही उनके साथ रह रहे बच्चों को खाने की सामग्री वितरित की गई। पुरुष बैरक में उन बंदियों से बातचीत की गई, जिनके मुकदमों में पैरवी के लिए कोई अधिवक्ता नियुक्त नहीं है या जिनकी सुनवाई में देरी हो रही है।


इसके अलावा, जेल कैंटीन का निरीक्षण कर उपलब्ध वस्तुओं और बंदियों द्वारा खरीदी जा सकने वाली सामग्री की जानकारी भी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जेल अधीक्षक, सीओ सिकंदराबाद, जेलर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।