See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 20:52:04

जहांगीराबाद में विराट व्यापारी महासम्मेलन का भव्य आयोजन, व्यापारियों को एकजुटता का संदेश

जहांगीराबाद में विराट व्यापारी महासम्मेलन का भव्य आयोजन, व्यापारियों को एकजुटता का संदेश

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

जहांगीराबाद (हितेश शर्मा)। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा सेठ बद्री प्रसाद चमेली देवी बारात घर में जिला बैठक और विराट व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र गोयल ने की। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पहलवान और प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने मुख्य वक्ता के रूप में व्यापारियों को संबोधित किया।


कार्यक्रम का संचालन अनुज अग्रवाल और राजकुमार गोयल ने किया, जबकि जिला सचिव राजकुमार अग्रवाल और नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी आयोजन के संयोजक रहे। जिले की विभिन्न तहसीलों और कस्बों से आए नगर अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


इस अवसर पर जिले भर से आए व्यापारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शिल्ड और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने अपने संबोधन में व्यापारियों को एकजुट रहने का संदेश दिया और कहा कि किसी भी व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए संगठित रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।