See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 20:47:17

"ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत बुलंदशहर पुलिस की बड़ी सफलता, आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को 7 वर्ष की सजा

"ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत बुलंदशहर पुलिस की बड़ी सफलता, आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को 7 वर्ष की सजा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बीबी नगर क्षेत्र में वर्ष 2020 में एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी मनु उर्फ मनीष को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 7 वर्ष के कारावास और 50,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।


अभियुक्त मनु उर्फ मनीष पुत्र लोकेन्द्र सिरोही निवासी ग्राम सैदपुर थाना बीबी नगर ने वर्ष 2020 में एक लड़की का हैरेसमेंट कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। इस घटना को लेकर 10 जुलाई 2020 को थाना बीबी नगर में धारा 306 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 31 अगस्त 2020 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।


इस मामले को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत चिन्हित किया गया। मॉनिटरिंग सेल बुलंदशहर द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई, जिसमें अभियोजन पक्ष के 6 गवाहों की गवाही हुई। परिणामस्वरूप 24 मार्च 2025 को एडीजे-05 न्यायालय के न्यायाधीश मौ. नसीम ने अभियुक्त को दोषी पाते हुए 7 वर्ष के कारावास और 50,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।


इस फैसले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष रूप से पैरवी करने वाले अभियोजक विमल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बुलंदशहर पुलिस ने इस सफलता को कानून व्यवस्था की सख्ती और न्यायिक प्रक्रिया में प्रभावी पैरवी का परिणाम बताया है।