See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 20:37:03

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। 24 मार्च 2025 को जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान के प्रति जागरूक किया।


अभियान के दौरान महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपायों पर जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 की विस्तृत जानकारी साझा की।


इसके अलावा, महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स, गुड टच और बैड टच की पहचान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने सभी से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग करें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।