See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-30 20:56:32

लेखपालों की हड़ताल में छात्रों के फसे प्रमाण पत्र

लेखपालों की हड़ताल के कारण छात्रों के प्रमाण पत्र फंस गए

बुलंदशहर शिकारपुर तहसील में लेखपालों की हड़ताल के कारण छात्रों के प्रमाण पत्र फंस गए हैं। यह हड़ताल 18 नवंबर को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र  में लेखपाल सचिन कुमार गर्ग द्वारा किसान प्रताप सिंह मीणा के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के बाद शुरू हुई थी।


लेखपालों की हड़ताल के कारण तहसील के सभी कार्य ठप पड़ गए हैं और अभ्यर्थियों के बनने वाले आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन के बाद भी लेखपाल की रिपोर्ट नहीं लग रही है। इससे सैकड़ों छात्रों के छात्रवृत्ति फार्म नहीं भरे गए हैं और आय, जाति के लिए लोग तहसील से लेकर जिले तक भटक रहे हैं।

पहासू निवासी छात्र तुषार राघव ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर जल्द प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी शिकारपुर दीपक कुमार पाल का कहना है राजस्व टीम से मारपीट करने किसान की गिरफ्तारी को लेकर लेखपालों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है और जल्द धरना समाप्त होने की उम्मीद है।¹