See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-24 20:30:28

राष्ट्र चेतना मिशन ने भव्यता से मनाया शहीद दिवस, 1100 दीप जलाकर क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र चेतना मिशन ने भव्यता से मनाया शहीद दिवस, 1100 दीप जलाकर क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। राष्ट्र चेतना मिशन ने देश के महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के 94वें बलिदान दिवस के अवसर पर राष्ट्र वंदन समारोह का आयोजन किया, जिसमें शहीद चौक पर 1100 दीप जलाकर अमर शहीदों को नमन किया गया। देर रात तक चले इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं युवा सम्मिलित हुए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कुमार धन्नू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला महामंत्री अनुज अग्रवाल, आजाद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन वासिक आजाद एवं शारिक आजाद, उद्योग व्यापार मंडल चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सह सचिव पृथ्वीराज सिंह, वरिष्ठ कवि देवेन्द्र मिर्जापुरी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भी भारत माता के विशाल मानचित्र में दीप जलाकर देश की आजादी के लिए बलिदान हुए समस्त क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर को फूलों और दीपों से सजाया गया था। संगठन के कार्यकर्ताओं और निकुंज तोमर की टीम ने शहीदों की प्रतिमाओं के चारों ओर दीप जलाकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों के योगदान का स्मरण करते हुए युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।


महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने अपने संबोधन में भारत की आजादी के संघर्ष को याद दिलाते हुए सभी भारतवासियों से एकजुट होकर राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आजादी केवल अहिंसात्मक आंदोलनों से नहीं, बल्कि लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली है, जिसे बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।


इस आयोजन में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह एवं सचिव मयूर अग्रवाल ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में आचार्य कृष्ण मिश्रा, पिंटू गुर्जर, रामअवतार लोधी, निकुंज तोमर, प्रशांत सक्सेना, अरुण राजपूत, हर्ष गुप्ता, मुकुल कुमार, गिरधर चौधरी, देव शर्मा, अभिनव वर्मा, पंकज अग्रवाल, विकास सिंह, हिमांशु वाल्मीकि, सुरेश गौतम, भूपेंद्र कौशिक, सौरभ चौधरी, यश लोधी, श्याम मकवाना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।