See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-23 23:09:34

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, सभी पार्टियों ने बनाई रणनीति

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, सभी पार्टियों ने बनाई रणनीति

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस 

बुलंदशहर – उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है और आगामी चुनाव में सत्ता बरकरार रखने के लिए पार्टी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रही है।


बुलंदशहर जनपद की सात विधानसभा सीटों पर फिलहाल भाजपा के विधायक काबिज हैं। 2027 के चुनाव में भाजपा इन सभी सीटों को फिर से जीतने की रणनीति बना रही है। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी (सपा) भी भाजपा को कड़ी टक्कर देने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार, अनूपशहर विधानसभा से मुकेश शर्मा और डिबाई विधानसभा से गुड्डू पंडित को टिकट मिलने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो इन दोनों सीटों पर भाजपा को चुनावी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।


हालांकि, 2027 में किसे टिकट मिलेगा और किसकी बनेगी सरकार, यह तो समय आने पर ही साफ होगा। फिलहाल, सभी दलों ने अपनी-अपनी चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।