See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-23 23:08:22

श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया रसपान

श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया रसपान

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

नरौरा (हितेश शर्मा)। विहार घाट में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस पावन अवसर पर तपोमूर्ति नैष्ठिक ब्रह्मचारी श्री महानंद जी महाराज की उपस्थिति में भानुपुरापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज ने कथा वाचन किया।


उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाहों का वर्णन किया, जिसमें श्री शक्ति और भू शक्ति को रुक्मिणी और सत्यभामा के रूप में बताया गया। कथा में सुदामा चरित्र का भी उल्लेख किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की दयालुता और भक्त वत्सलता को दर्शाया गया।


इसके बाद ग्यारहवें स्कंध में नवयोगेश्वर संवाद, भक्तों की महिमा और दत्तात्रेय जी के चौबीस गुरुओं की कथा का वर्णन हुआ। कथा के अंतिम चरण में राजा को ब्रह्म तत्व का उपदेश और भगवन्नाम की महिमा का उल्लेख कर भागवत कथा का विराम किया गया।


इस पावन अवसर पर श्री नैष्ठिक ब्रह्मचारी श्री नारायण स्वरूप जी महाराज (कर्णवास वाले), तपोमूर्ति श्री जनार्दन स्वरूप जी महाराज (शुक्रताल), श्री वेदप्रकाश जी महाराज, श्री सर्वेश्वर स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज, श्री शिवकुमार शास्त्री (वृंदावन धाम), श्री विकास कौशिक जी महाराज, श्री प्रवौधाश्रम जी महाराज, श्री आनंद आश्रम जी महाराज, श्री गिरीशाश्रम जी महाराज सहित ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।