See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-23 22:51:24

डॉ. युधिष्ठिर यादव को राष्ट्रपति द्वारा पीएचडी उपाधि से सम्मानित

डॉ. युधिष्ठिर यादव को राष्ट्रपति द्वारा पीएचडी उपाधि से सम्मानित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस 

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। निकटवर्ती गांव कैथाला निवासी डॉ. युधिष्ठिर यादव को दिल्ली एम्स में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एम्स के 49वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में प्रदान किया गया।


नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पाल और एम्स के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने डॉ. युधिष्ठिर को यह उपाधि प्रदान की। डॉ. युधिष्ठिर पहले एम्स दिल्ली की सोसाइटी ऑफ यंग साइंटिस्ट के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर 2024 में परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की।


डॉ. युधिष्ठिर के पिता रामपाल सिंह यादव डीएन इंटर कॉलेज में वरिष्ठ प्रवक्ता हैं और पूर्व में प्रधान पति रह चुके हैं, जबकि उनकी माता मनीषा यादव भी पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। इस उपलब्धि पर उनके गांव कैथाला और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है, और लोग उनके परिवार को बधाई दे रहे हैं। एम्स की सोसाइटी ऑफ यंग साइंटिस्ट ने भी डॉ. युधिष्ठिर को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।