See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-23 22:50:20

भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ का गठन, शक्ति प्रताप सिंह बने जिला अध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ का गठन, शक्ति प्रताप सिंह बने जिला अध्यक्ष

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सैय्यद मजहर)। भारतीय किसान यूनियन के शिक्षक-किसान गोष्ठी का आयोजन विराट फार्म हाउस, बुलंदशहर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने की। गोष्ठी की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।


कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों से किसान और शिक्षक साथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ) की जनपद इकाई का गठन किया गया। संगठन की नई इकाई में शक्ति प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष, शुभम कुमार को जिला महामंत्री और वंदना सक्सेना को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।


इसके अलावा, रवि शंकर रावत (जिला संरक्षक), चिंतन चौधरी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), बृजेश कुमार (उपाध्यक्ष), डॉ. प्रवीण यादव (उपाध्यक्ष), सुरेंद्र पाल (जिला उपाध्यक्ष), चैतन्य सिंह भगवन (जिला मीडिया प्रभारी), नीरज तोमर (संगठन मंत्री), हरेंद्रपाल (संगठन मंत्री), रेशम पाल (कार्यकारी अध्यक्ष) और सीमा बधोतिया (महिला उपाध्यक्ष) को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।


गोष्ठी में उपस्थित किसान और शिक्षक समुदाय ने संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। इस गठन के बाद संगठन की ओर से किसानों और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।