See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-23 22:48:24

शिकारपुर में नाली पर पड़े ऊबड़-खाबड़ पत्थरों से राहगीरों को परेशानी

शिकारपुर में नाली पर पड़े ऊबड़-खाबड़ पत्थरों से राहगीरों को परेशानी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार)। नगर के मुख्य रास्ते पर नाली पर पड़े ऊबड़-खाबड़ पत्थरों के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों, दुपहिया वाहन चालकों और ठेली वालों के लिए यह पत्थर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली पर पड़े ऊंचे-नीचे पत्थरों की वजह से दुपहिया वाहन और ठेलियां पलटने की घटनाएं बढ़ गई हैं, लेकिन इस समस्या की ओर वार्ड सभासद कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने नाली पर पड़े पत्थरों को सही कराने की मांग की है।


जब इस संबंध में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही नाली को ठीक कराया जाएगा। वहीं, जब वार्ड सभासद से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।