See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-23 21:52:35

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत 21 मार्च 2025 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।


टीमों ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, आत्मरक्षा के टिप्स, गुड टच और बैड टच की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।


अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा।