See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-23 20:52:18

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का ग्राम जोंठ में भव्य स्वागत

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का ग्राम जोंठ में भव्य स्वागत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

औरंगाबाद (हितेश शर्मा)। प्रदेश सरकार में सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार शुक्रवार सायं ग्राम जोंठ में निजी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने गूर्जर नेता अजब सिंह कपासिया के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की और क्षेत्रीय लोगों से जनसमस्याओं पर चर्चा की।


गूर्जर नेता अजब सिंह कपासिया की अगुवाई में स्थानीय गणमान्य लोगों ने मंत्री का माल्यार्पण कर, पगड़ी बांधकर और बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रालोद पंकज प्रधान, जिला प्रभारी डॉ. कुंवरवीर सिंह, युवा रालोद जिलाध्यक्ष राहुल गूर्जर, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी ठाकुर सोनू सिंह, ग्राम प्रधान सुधीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य मांगेराम खटीक, राफे खान, विजय चौधरी, सुंदर बालका, राजीव शर्मा, रवि पूर्व प्रधान, अरविंद पहलवान, चाहत मुकद्दम सहित सैकड़ों लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।