See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-23 20:50:50

पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने किया राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन

पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने किया राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

औरंगाबाद (हितेश शर्मा)। अमर सिंह महाविद्यालय, लखावटी के कृषि प्रसार विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शनिवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात कृषक भारत भूषण त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में कृषि क्षेत्र में अनेक नए अनुसंधान हुए हैं, जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आय के साधनों को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने जैविक खेती को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया।


कार्यशाला के दौरान कार्यक्रम आयोजक डॉ. संजय कुमार गुप्ता और डॉ. सुनील कुमार ने स्केलिंग तकनीक पर सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया। फैक्टर विश्लेषण पर डॉ. कृष्ण के.डी., रिलायबिलिटी और वैलिडिटी पर डॉ. राजपाल सिंह ने व्याख्यान दिए। डॉ. प्रमोद कुमार मौर्य और डॉ. रोहित कुमार कुंडू ने आधुनिक सॉफ्टवेयर और तकनीकी प्रयोगों पर चर्चा की।


मंच संचालन डॉ. सिराजुद्दीन के साथ छात्र करण कौशिक और ज्योति गौड़ ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी, जबकि डॉ. राजपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन समिति में डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. अर्चना वर्मा, प्रो. ओमकार तिवारी, डॉ. अजय कुमार, प्रो. ए.के. शर्मा, अंजना खोलिया, भूपेंद्र कुमार, मनीष पाल, डॉ. प्रमोद कुमार मौर्य और विनोद कुमार सहित कई शिक्षाविद उपस्थित रहे। अंत में मुख्य अतिथि पद्मश्री भारत भूषण त्यागी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।