See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-22 18:46:18

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का होली मिलन व सम्मान विमोचन समारोह संपन्न

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में होली मिलन एवं साहित्यकारों कवियों क्षेत्रीय पत्रकारों का सम्मान समारोह न्यू टाउन हॉल पब्लिक स्कूल अंदावा के परिसर में पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया था कार्यक्रम में क्षेत्रीय पत्रकारों, साहित्यकारों एवं रचनाकारों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बालकृष्ण पांडे ने कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में पत्रकारों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने पत्रकारों को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।

अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। उन्होंने कहा कि कलम के सिपाही समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं और उन्हें सच्चाई के साथ खड़ा रहना चाहिए। उनके विचारों ने उपस्थित पत्रकारों में ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार राधिका संबोधन ने काव्य पाठ किया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक समस्याओं, प्रेम और होली के उल्लास को प्रभावी ढंग से व्यक्त किया। उनके ओजस्वी और भावपूर्ण काव्य पाठ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में क्षेत्रीय पत्रकारों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी साहित्यकारों रचनाकारों कवियों क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारों की भूमिका, चुनौतियों और उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व अन्य ने अपने-अपने विचारों रखें इस दौरान शोभा देवी स्मृति साहित्य सम्मान चित्रकूट व डॉ राम लखन चौरसिया राकेश गोयल महेश राठौर देवेंद्र कुमार सिंह श्याम कृष्ण शुक्ल संजय पांडे प्रदीप सिंह रंजन पांडे इंजीनियर उमेश शर्मा रेनू श्रीवास्तव राधा शुक्ला गंगा प्रसाद त्रिपाठी डॉक्टर इंदु सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पत्रकार, साहित्यकार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।