See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-22 17:23:47

प्रयागराज जिलाधिकारी एवं डीआईजी के नेतृत्व में अवैध पार्किंग स्थानों पर छापेमारी, दर्जनों लोगों को किया गया गिरफ्तार

प्रयागराज शहर में जन उपयोगिता के विभिन्न स्थलों पर अवैध पार्किंग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी एवं डी०आई०जी० के नेतृत्व में विभिन्न टीमों विभिन्न स्थलों पर छापेमारी की गयी। जिलाधिकारी महोदय एवं डी0आई0जी0 महोदय द्वारा स्वयं चन्द्रशेखर आजाद पार्क सिविल लाइन्स के मुख्य गेट पर अवैध पार्किंग चलाते हुए 03 लोगों को पकड़ा गया। उनके पास कोई भी वैध प्रपत्र न होने के कारण उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

अपर जिलाधिकारी नगर के नेतृत्व में विशाल मेगा मार्ट में 03लोगों को, विनायक स्क्वायर सेंटर सिविल लाइन्स में 02 व्यक्ति को अवैध रूप से पार्किंग चलाते हुए पाये गये, जिनके पास से कोई अभिलेख नहीं मिले। फलस्वरूप उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल परिसर एवं सिविल लाइन्स बस अड्डा परिसर में चेकिंग की गयी। यहाँ पर भी पार्किंग चल रही थी, परन्तु उनके द्वारा पार्किंग सम्बन्धी वैध कागजात प्रस्तुत कर दिये गये।


उप जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन्स के नेतृत्व में सिविल लाइन्स क्षेत्र में रिलायंस डिजिटल में 02 लोगों को, बिग बाजार में 03 लोगों को तथा इन्दिरा भवन/पी0डी0ए0 में 03 लोगों को अवैध रूप से पार्किंग चलाते हुए पकड़ा गया।