See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-22 17:12:10

महाराष्ट्र से संगम स्नान करने आए डॉक्टर की नाव पर हार्टअटैक से मौत, सीपीआर भी नहीं आया काम

महाराष्ट्र से संगम स्नान करने आए एक डॉक्टर की शुक्रवार को नाव पर ही हार्टअटैक आ गया। साथी डॉक्टरों ने उसे तुरंत सीपीआर दिया, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर उसे तुरंत एसआरएन अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. खीरा जी दत्त (71) महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले थे। वह नेत्र सर्जन के पद से रिटायर थे। उनके दो बेटे हैं। साथी डॉ. चंद्रकांत ने बताया कि वह 11 साथी डॉक्टरों के साथ टूरिस्ट वैन से देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन पूजन करने लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह यहां पर पहुंचकर एक होटल में ठहरे। वहां से दोपहर करीब 12 बजे संगम स्नान के लिए गए। सभी लोग किला घाट से नाव से संगम जाकर स्नान किए।उसके बाद सभी वापस घाट पर लौट रहे थे। तभी अचानक डॉ. खीरा जी के सीने में जोर सा दर्द उठा और देखते ही देखते वह नाव पर ही गिर गए। वह लोग तुरंत उन्हें सीपीआर दिए, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ। उसके बाद एंबुलेंस बुलवाकर आनन-फानन में उन्हें एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।