See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 21:56:43

श्रीमद भागवत कथा में भक्ति और मोक्ष का संदेश, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

श्रीमद भागवत कथा में भक्ति और मोक्ष का संदेश, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर के आवास विकास प्रथम में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तृतीय दिवस पर स्वामी श्रीनिवासाचार्य जी महाराज ने भक्ति और मोक्ष के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भक्ति दो प्रकार की होती है— श्रेय भक्ति और भोक्त भक्ति। यदि भक्ति केवल दिखावे के लिए की जाए तो वह आत्मिक शुद्धि का मार्ग नहीं होती, बल्कि सच्ची भक्ति वही है जिसमें मनुष्य निस्वार्थ भाव से ईश्वर के प्रति समर्पित होता है।


महाराज ने श्रीमद भागवत महापुराण के प्रसंगों के माध्यम से जीवन में धर्म और सकारात्मकता की प्रेरणा दी। भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण, उनकी बाल लीलाओं और भक्तों के उद्धार से जुड़े प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने रामायण के पात्रों का उदाहरण देते हुए लक्ष्मण की भक्ति, भरत का त्याग और समर्पण की भावना को उजागर किया।


महाराज ने बताया कि भगवान कृष्ण का जेल में जन्म यह संदेश देता है कि जीवन में कठिनाइयां प्रारब्ध का हिस्सा होती हैं, जिन्हें धैर्य और भक्ति से पार किया जा सकता है। कथा आयोजन से जुड़े रविंद्र राजौरा ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।