See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 21:55:27

जियाउल रहमान और इंजीनियर रवि लोधी की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

जियाउल रहमान और इंजीनियर रवि लोधी की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। शुक्रवार को गंगा घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय, अनूपशहर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जियाउल रहमान और शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।


इस मौके पर जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, नगर अध्यक्ष सलाम खान, बबलू कुरैशी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। नेताओं ने कांग्रेस को लोकतंत्र की सशक्त पार्टी बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आभार जताया।


नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देने वालों में राजेंद्र शर्मा, अहमद हसन, मोहन सरीन, शिबू कुरैशी, यीशु शर्मा, आसिफ खान, बबलू कुरैशी, मोहम्मद उमर समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।