See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 21:54:50

क्षितिज शर्मा ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, जिला खेल अधिकारी पूनम विश्नोई ने किया सम्मानित

क्षितिज शर्मा ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, जिला खेल अधिकारी पूनम विश्नोई ने किया सम्मानित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

जहांगीरपुर/गाजियाबाद (हितेश शर्मा)। गायत्री राइफल क्लब, बड़ौत द्वारा आयोजित तृतीय अर्शदीप सिद्धू मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में जेएस शूटिंग एकेडमी, लालकुआं गाजियाबाद के प्रशिक्षु क्षितिज शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उनकी इस उपलब्धि पर गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी पूनम विश्नोई ने शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर मानव सेवा सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार और सचिव चेतन सिंह ने भी क्षितिज को शॉल भेंट कर प्रोत्साहित किया। क्षितिज के मुख्य कोच मुकेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन कपिल शर्मा (अध्यक्ष, गायत्री राइफल क्लब) के संयोजन में हुआ था, जिसमें क्षितिज ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से गोल्ड मेडल हासिल किया।


क्षितिज की इस सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के पूर्व लेखाकार मुकुंद वल्लभ शर्मा, उत्तम प्रयास संस्था के कोषाध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, लक्ष्मी देवी शर्मा, शिवम शर्मा, त्रिजय शर्मा, रिया वल्लभ शर्मा, दयावती शर्मा, बांकेलाल उपाध्याय, चारूल शर्मा, पंख होसलों की उड़ान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा, शिवाजीत चौधरी, नीरज चौधरी, आदित्य यादव, कुलदीप यादव, योगेंद्र उपाध्याय, कपिल शर्मा, प्रिया राजन चौधरी, विकास शुक्ला, आशीष वर्मा, वंशिका शर्मा, अंशिका, प्राची, अनुज, चीकू उपाध्याय, मानव सेवा सामाजिक संस्था गाजियाबाद के सचिव चेतन सिंह, अध्यक्ष प्रदीप कुमार, महामाया स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच राजन, एथलेटिक्स कोच पुनीत, सोनिया, मोहिनी शर्मा, अवनीश कुमार, शिवानी शर्मा, माही, निशा त्यागी और अंशू प्रिया सिंह शामिल रहे।


क्षितिज शर्मा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।