See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 21:54:10

पातालेश्वर महादेव मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई

पातालेश्वर महादेव मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। राजघाट स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले नगर में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं ने भाग लिया।


कलश यात्रा पातालेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर बड़ा बाजार, घंटाघर होते हुए बांके बिहारी घाट पहुंची, जहां विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ कलश भरवाए। इसके बाद श्रद्धालु कलश सिर पर रखकर पुनः पातालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ।


भागवत कथा का रसपान करवाने के लिए कथा व्यास पंडित राजकिशन मिश्रा ने भक्तों को श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा सुनाई। इस दौरान मुख्य यजमान सोनू पंडा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कथा कार्यक्रम में शिवम शर्मा, विशाल शर्मा, पवन शर्मा, अंशुल शर्मा, शागर शर्मा, गोपाल शर्मा, छोटे लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।