See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 21:53:30

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की चाची के अंतिम संस्कार में शामिल हुए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की चाची के अंतिम संस्कार में शामिल हुए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

रामघाट/बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार लोधी की चाची का बीमारी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार को रामघाट गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह भी शामिल हुए और गहरी संवेदना व्यक्त की।


87 वर्षीय दिवंगत चाची का पार्थिव शरीर मोहम्मदपुर बढ़ैरा, अलीगढ़ से अंतिम यात्रा के रूप में रामघाट गंगा घाट लाया गया, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय समाजसेवी और भाजपा नेता मौजूद रहे। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव, ओम प्रकाश फौजी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार लोधी, देवेंद्र सिंह लोधी, नरेश कुमार, सुरेश लोधी और सचिन लोधी सहित कई गणमान्य लोग इस दुखद मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।


मंत्री संदीप सिंह ने जानकारी मिलते ही अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर अंतिम यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र और समाज के लिए बेहद दुखद समाचार है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।