See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 21:51:17

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने किया बुलंदशहर प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने किया बुलंदशहर प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने फीता काटकर, हवन-पूजन कर और कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही ओपन स्टेज पर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।


इसके अलावा, ग्राम सैदपुर में दादी जी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में सुश्री आनन्या द्वारा तैयार बुलंदशहर महोत्सव पर बनी लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ, जबकि श्री प्रिंस ग्रुप, वंदना टीम और अन्य कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया।


अपने संबोधन में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 2014 के बाद देश और 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में आम जनजीवन, सोच और विकास की दिशा बदल गई है। पहले प्रदेश अव्यवस्था और अराजकता से ग्रस्त था, लेकिन अब यह देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कुम्भ आयोजन का उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया भर के 100 से अधिक देशों के नागरिकों ने इसमें भाग लिया, जिससे प्रदेश की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली।


मंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन की दिशा में हो रहे कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से भिजवाएं ताकि उनका सौंदर्यीकरण किया जा सके। उन्होंने बुलंदशहर के गुरु गोरखनाथ तपोस्थली सिद्ध बाबा आश्रम और अंबकेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना में शामिल करने की घोषणा भी की।


बुलंदशहर प्रदर्शनी के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए मंत्री ने कहा कि 143 वर्षों से आयोजित हो रही यह प्रदर्शनी जनपदवासियों की धरोहर है, जिससे स्थानीय व्यवसायियों और कारीगरों को रोजगार मिलता है। उन्होंने प्रदर्शनी आयोजन की सराहना करते हुए जिलाधिकारी और उनकी टीम को बधाई दी।


इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रुति ने मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया और घोषणा की कि आगामी प्रदर्शनी सुधार के लिए जनता से सुझाव लिए जाएंगे ताकि इसे और बेहतर बनाया जा सके।


कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।