See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 21:50:37

डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा के अध्यक्ष बने पुष्पेंद्र सिंह

डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा के अध्यक्ष बने पुष्पेंद्र सिंह

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से सभासद पुष्पेंद्र सिंह को वर्ष 2025-26 के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा का अध्यक्ष चुना गया। समिति ने सुंदर सिंह को उपाध्यक्ष, विवेक कर्दम को महासचिव, चरण सिंह को सचिव और जीत सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।


अपनी नई जिम्मेदारी को संभालते हुए पुष्पेंद्र सिंह ने समिति का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि इस बार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। शोभायात्रा में बैंड-बाजे और भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


बैठक में राजबीर सिंह, योगराज सिंह निराला, यशवंत राव, कुंवर सिंह, मोहर सिंह, नरेंद्र कुमार, देवी सिंह, जीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।