See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 21:48:45

बाइक सवार बदमाशों ने की छात्र की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली दहशत

बाइक सवार बदमाशों ने की छात्र की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली दहशत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

जहांगीराबाद (सैय्यद मजहर/सचिन शर्मा)। निकटवर्ती गांव बांसुरी में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दसवीं कक्षा के छात्र निखिल की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी श्लोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।


मृतक के पिता ने अपने मामा और उनके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। इससे पहले दिल्ली में भी एक हत्या हुई थी, जिसमें मृतक निखिल के परिवार के सदस्य जेल में बंद हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश के चलते निखिल को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया।


इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।