See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 21:47:58

रालोद के युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनिल कुमार ने युवाओं को बताया देश की रीढ़

रालोद के युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनिल कुमार ने युवाओं को बताया देश की रीढ़

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के युवा जिला अध्यक्ष राहुल गुर्जर द्वारा बुलंदशहर के कलश होटल में आयोजित विशाल युवा संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को देश की तरक्की की रीढ़ बताते हुए उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया।


कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के जनपद आगमन पर रालोद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान के नेतृत्व में भूड़ चौराहे पर कैबिनेट मंत्री का जोरदार अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्होंने भूड़ चौराहे स्थित स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


कलश होटल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवा रालोद की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में युवाओं के जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव और कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को मंत्री अनिल कुमार ने मनोनयन पत्र वितरित किए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके प्रयासों से ही देश विकास के पथ पर आगे बढ़ता है। उन्होंने रालोद युवा जिला अध्यक्ष राहुल गुर्जर द्वारा आयोजित विशाल युवा संवाद की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से युवाओं का हितैषी रहा है और आगे भी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करता रहेगा।


इसके बाद मंत्री अनिल कुमार ने राहुल गुर्जर के आवास पर भोजन किया और पत्रकार वार्ता की। बाद में वह अंबेडकर छात्रावास पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।


इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी बुलंदशहर श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के साथ बैठक की। बैठक में किसानों, युवाओं और छात्रों की समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन रालोद संगठन के जिला संयोजक डॉ. कुंवरवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुंवर पीके सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान, डॉ. कुंवरवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष राहुल गुर्जर, पंडित मुकेश प्रमुख, डॉ. मांगेराम खटीक, चौधरी गजेंद्र तेवतिया, चौधरी सतवीर दीवान, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष निशु चौधरी सहित बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।