See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 20:46:01

पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली, शिविर में हुए विविध कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली, शिविर में हुए विविध कार्यक्रम

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

औरंगाबाद (हितेश शर्मा)। अमर सिंह महाविद्यालय, लखावटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष सेवा शिविर के छठवें दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। द्वितीय इकाई के स्वयंसेवकों ने ग्राम चरौरा मुस्तफाबाद में स्वच्छता अभियान चलाया, योगाभ्यास किया और प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से बचने और पर्यावरण संरक्षण अपनाने के प्रति जागरूक किया। शिविर में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और ग्रामीणों के बीच सर्वेक्षण भी किया गया।


महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता पर बल दिया। संगोष्ठी का संचालन डिंपल जादौन ने किया।


प्रथम इकाई के पेमपुर शिविर में राष्ट्रीय गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। योगाभ्यास और प्राणायाम के बाद छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को संक्रामक रोगों के लक्षण और उनके निदान के बारे में जानकारी दी। साइबर सुरक्षा पर आयोजित संगोष्ठी में कृषि रसायन विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ. अर्चना वर्मा ने मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग और सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।