See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 20:42:34

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बसौड़ा पर्व

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बसौड़ा पर्व

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

औरंगाबाद (सचिन शर्मा)। कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को बसौड़ा पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर पहुंचे और माता की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार व बच्चों की कुशलता की प्रार्थना की।


होली के एक सप्ताह बाद शीतला सप्तमी पर बसौड़ा पर्व मनाने की परंपरा है। इसके तहत गुरुवार को घरों में पारंपरिक पकवान बनाए गए और शुक्रवार सुबह उन पकवानों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने पर्व मनाया। कस्बे के सैकड़ों परिवार बच्चों सहित प्राचीन नागेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद समीप के शीतला माता मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान भैरों बाबा को हलवा प्रसाद अर्पित किया गया और माता से परिवार की दीर्घायु, स्वास्थ्य और कुशलता की मनौती मांगी गई।


बसौड़ा पर्व के साथ ही होली उत्सव का विधिवत समापन हो गया, जिससे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उल्लास का वातावरण बना रहा।