See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 20:40:47

बुलंदशहर पुलिस ने शातिर वाहन चोर सूफियान को किया गिरफ्तार, चोरी की रॉयल एनफील्ड बरामद

बुलंदशहर पुलिस ने शातिर वाहन चोर सूफियान को किया गिरफ्तार, चोरी की रॉयल एनफील्ड बरामद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। बुलंदशहर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर वाहन चोर सूफियान को गिरफ्तार किया है। उसे जेवर रोड स्थित हरे कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास से चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट (नं. DL-1SAC-4242) के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सिकंदराबाद में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूफियान (पुत्र निसार, निवासी बंसल सिनेमा के पीछे, नई बस्ती चौधरीवाड़ा, सिकंदराबाद) के रूप में हुई है। बरामद बाइक 2023 में गौतमबुद्धनगर के थाना सूरजपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिस पर पहले से ही मामला दर्ज था।


सूफियान का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ थाना सिकंदराबाद और थाना सूरजपुर में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी, महामारी अधिनियम के उल्लंघन और वाहन चोरी के मामले शामिल हैं।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सोलंकी, उपनिरीक्षक अमित पटेरिया, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल युधिष्ठिर शामिल रहे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।