See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 20:40:10

सिकंदराबाद में मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

सिकंदराबाद में मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। बुलंदशहर पुलिस ने सिकंदराबाद में मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के 15 मोबाइल फोन और 6 डाटा केबल बरामद किए गए हैं।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पिंटू (पुत्र आनंद, निवासी कायस्थवाड़ा, सिकंदराबाद) और सोनू (पुत्र कल्लू, निवासी सिकंदराबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने 8-9 दिसंबर 2024 की रात अनाज मंडी के सामने स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की थी। इस संबंध में थाना सिकंदराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब बरामदगी के आधार पर नई धाराएं जोड़ी गई हैं।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही, निरीक्षक सरजेश कुमार, उपनिरीक्षक धर्वेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल हरविन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।