See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 20:38:58

"ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत गैंगस्टर के दो आरोपियों को दो-दो वर्ष की सजा

"ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत गैंगस्टर के दो आरोपियों को दो-दो वर्ष की सजा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। बुलंदशहर पुलिस ने "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत प्रभावी पैरवी कर गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों को दो-दो वर्ष के कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दिलवाई है। मामला वर्ष 1992 का है, जब अभियुक्त मदना और नत्थू ने संगठित गिरोह बनाकर जनता में भय और आतंक उत्पन्न कर अवैध धन अर्जित किया था।


थाना छतारी में दर्ज मामले में पुलिस ने उसी वर्ष चार्जशीट दाखिल कर दी थी। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार इस मामले को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित कर प्रभावी पैरवी कराई गई।


21 मार्च 2025 को विशेष गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश चंद्र विजय श्रीनेत ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से योगेश कुमार ने प्रभावी पैरवी की, जिससे बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।