See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 20:38:09

हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा और गाड़ी बरामद

हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा और गाड़ी बरामद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। बुलंदशहर पुलिस ने हत्या के प्रयास और 2.5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में 10 मार्च 2025 की शाम को वादी रामेश्वर दयाल के बेटों पर तीन बदमाशों ने हमला किया था और फिरौती की मांग की थी। इस मामले में थाना खुर्जा नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।


गहन जांच-पड़ताल के बाद 20-21 मार्च 2025 की रात पुलिस ने तीनों अभियुक्तों रोहित, मनीष और आशीष कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अर्टिगा गाड़ी, अवैध तमंचा और मोबाइल फोन बरामद किया गया।


पूछताछ में अभियुक्त रोहित ने बताया कि वह पहले रामेश्वर दयाल के भट्टे पर नौकरी मांगने गया था लेकिन शराब पीने के कारण उसे अपमानित कर भगा दिया गया। इस अपमान का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया और फिरौती की मांग की।


गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।