See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 20:37:22

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। बुलंदशहर में शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस टीम द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। 21 मार्च 2025 को जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।


इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई, जिनमें महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 शामिल हैं।


इसके अलावा, आत्मरक्षा के टिप्स, गुड टच और बैड टच की पहचान के बारे में भी बताया गया, ताकि महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित और जागरूक रह सकें। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए।