See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 20:34:50

निकुंज हॉल का ठेका लेने के लिए ठेकेदारों की दौड़, लखनऊ में अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश

निकुंज हॉल का ठेका लेने के लिए ठेकेदारों की दौड़, लखनऊ में अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल का ठेका हासिल करने के लिए कुछ लोग अपनी गोटियां फिट करने में जुट गए हैं। ठेका कम से कम कीमत पर लेने के लिए कई ठेकेदार लखनऊ के चक्कर काट रहे हैं और जिला प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


शुरुआती दौर में निकुंज हॉल का वार्षिक ठेका करीब आठ लाख रुपए में छोड़ा गया था, लेकिन बाद में इसे 68 लाख रुपए में दिया गया। हालांकि, जिनको ठेका दिया गया था, वे कुछ रकम जमा करने के बाद पीछे हट गए। अब पुराने ठेकेदार दोबारा इस ठेके को हासिल करने के लिए दौड़-भाग कर रहे हैं और अधिकारियों के दरवाजों तक पहुंच चुके हैं।


नियमों के अनुसार, यदि ठेका 68 लाख में छोड़ा गया था, तो इसे कम से कम 10% की वृद्धि के साथ ही दिया जाना चाहिए। लेकिन सूत्रों के अनुसार, भाजपा के कुछ मंत्री और लखनऊ में बैठे आला अधिकारी इस ठेके को कम कीमत पर दिलाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ ठेकेदारों ने मंत्रियों के दरबार में हाजिरी लगानी शुरू कर दी है और कई बड़े अधिकारियों के नामों का दुरुपयोग कर रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, ठेका हासिल करने के लिए कुछ लोग ऊंचे पदस्थ अधिकारियों का नाम लेकर दबाव बना रहे हैं और इसमें मंत्रियों की सहमति भी मिलने की चर्चाएं हो रही हैं। अब देखना यह होगा कि निकुंज हॉल का ठेका पारदर्शी प्रक्रिया से दिया जाता है या फिर राजनीतिक दबाव में सौदा तय होता है।