See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 20:24:43

33 वर्षीय जियाउर्रहमान बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, रचा इतिहास

33 वर्षीय जियाउर्रहमान बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, रचा इतिहास

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर जिला कांग्रेस कमेटी को लंबे समय बाद नया जिलाध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस हाईकमान ने युवा नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान एडवोकेट को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 33 वर्ष की उम्र में इस पद पर पहुंचकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। कांग्रेस ने करीब दो दशक बाद मुस्लिम समाज से जिलाध्यक्ष बनाकर सियासी समीकरण भी साधे हैं।


शिकारपुर तहसील के गांव नारऊ निवासी जियाउर्रहमान छात्र और युवा राजनीति का चर्चित चेहरा रहे हैं। उन्होंने अलीगढ़ के डीएस कॉलेज से लॉ किया है और अलीगढ़ में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना सहित कई छात्र आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई है। वह पश्चिमी यूपी की छात्र और युवा राजनीति में सक्रिय रहने के साथ-साथ बुलंदशहर कांग्रेस में भी लंबे समय से योगदान दे रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के उम्मीदवार थे और पार्टी के प्रदेश कमेटी के सदस्य भी रहे हैं।


उनके जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की, जिससे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, कांग्रेस ने बुलंदशहर शहर अध्यक्ष के रूप में रवि लोधी को नियुक्त किया है।


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को जिलाध्यक्ष समझे और कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए आगे आए। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए उनके खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।