See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 20:17:25

"खिल-खिल कर गाते हैं फूल" बालगीत संग्रह का हुआ भव्य विमोचन

"खिल-खिल कर गाते हैं फूल" बालगीत संग्रह का हुआ भव्य विमोचन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। 20 मार्च 2025 को अखिल भारतीय साहित्य परिषद् बुलंदशहर के तत्वावधान में हिंदी साहित्य परिषद्, मोती बाग बुलंदशहर में संगीता अहलावत के जन्मदिवस एवं उनकी कृति "खिल-खिल कर गाते हैं फूल" के विमोचन के अवसर पर काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कथाकार सुधा गोयल ने की, जबकि मुख्य अतिथि अलीगढ़ से डॉ. दिनेश शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमांडो सामोद चरौरा और श्रीमती सुदेश चरौरा उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत माँ वाणी वंदना से हुई, जिसे सुदेश चरौरा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कवियों ने सुंदर रचनाएं प्रस्तुत कीं, जबकि मशहूर गायिका लाइना अहलावत की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके उपरांत "खिल-खिल कर गाते हैं फूल" पुस्तक का विमोचन किया गया, जो संगीता अहलावत द्वारा लिखित बालगीत संग्रह है।


इस आयोजन में श्री विजय कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। समाजसेवी हरि अंगिरा और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ कवि आलोक बेजान, शंभुदत त्रिपाठी, इशिका इशू, कमल किशोर अग्रवाल, श्री कृष्ण शर्मा, ऐन मीम कौसर, किशोर अग्रवाल, डेज़ी मिश्रा, मधु वार्ष्णेय भास्करन समेत कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


समारोह के अंत में महाकवि देवेंद्र देव मिर्ज़ापुरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजक अरविंद भाटी ने आयोजन की सूचना प्रदान की और उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।