See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-21 20:16:32

स्वर्णकार समाज ने विकास चौहान को पुनः भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं

स्वर्णकार समाज ने विकास चौहान को पुनः भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,
बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में विकास चौहान की पुनः नियुक्ति पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास पर जाकर शाल और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उनके नेतृत्व की सराहना की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि विकास चौहान लंबे समय से कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े हुए हैं और अपने सरल और सौम्य व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि चौहान हर कार्यकर्ता का सम्मान करते हैं और स्वर्णकार समाज में भी उनके पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने से हर्ष का माहौल है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि स्वर्णकार समाज भारतीय जनता पार्टी का एक मजबूत समर्थन आधार है और विकास चौहान से समाज को सकारात्मक नेतृत्व की अपेक्षा है।

राष्ट्रीय युवा महामंत्री अभिनव वर्मा ने कहा कि उन्हें विद्यार्थी परिषद और युवा मोर्चा के कार्यकाल के दौरान विकास चौहान के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि चौहान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के लिए कार्य करेंगे और 2027 में बुलंदशहर की सभी विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास चौहान हमेशा सभी समाजों और वर्गों को समान रूप से सम्मान देते हैं और स्वर्णकार समाज के हितों का भी पूरा ध्यान रखेंगे।