See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-20 22:18:20

भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने टोल प्रबंधन के खिलाफ जताया विरोध

भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने टोल प्रबंधन के खिलाफ जताया विरोध

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने टोल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें संगठन के अधिकृत पदाधिकारियों के साथ अभद्रता और टोल फ्री सुविधा में हो रही लेटलतीफी का मुद्दा उठाया गया।


शिकायत के बाद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहित बैसला के नेतृत्व में संगठन का काफिला डासना टोल प्लाजा मुख्यालय पहुंचा, जहां टोल प्रबंधन से वार्ता की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद विकल ने टोल मैनेजर से संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को पहचान पत्र के आधार पर टोल फ्री करने की मांग की।


वार्ता के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा, और अंततः टोल प्रबंधक ने असुविधाओं को दूर करने का आश्वासन दिया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो डासना टोल प्लाजा पर महापंचायत की जाएगी।


बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।