See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-20 22:08:40

वांछित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की ट्रॉली बरामद

वांछित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की ट्रॉली बरामद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ककोड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने अभिसूचना के आधार पर 20 मार्च 2025 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के उस्मापुर गांव से ट्रॉली चोरी करने वाले शातिर चोर को चोरी की ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर पुत्र पूरन, निवासी जरारा, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक ट्रॉली बरामद की गई, जिसे उसने 2 मार्च 2025 को थाना ककोड़ क्षेत्र से चोरी किया था।


अभियुक्त के खिलाफ थाना ककोड़ में मुअसं- 75/25 धारा 303(2)/317(2)/112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, समीर के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मुनेन्द्र कुमार, शीलेन्द्र कुमार शर्मा, नागेन्द्र सिंह और अतुल झा शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।