See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-20 22:07:10

महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक, मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक, मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत 20 मार्च 2025 को जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।


अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102 आदि शामिल हैं।


इसके अलावा, पुलिस टीम ने आत्मरक्षा के टिप्स, गुड टच और बैड टच की पहचान के बारे में भी जानकारी दी, ताकि महिलाएं व बालिकाएं सुरक्षित रह सकें।